Lucknow News: कृषि मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा,धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगायी फटकार

Lucknow News: Agriculture Minister reviewed departmental schemes, reprimanded officials for slow progress  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा शुक्रवार को कृषि निदेशालय में विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।Lucknow News: Agriculture Minister reviewed departmental schemes, reprimanded officials for slow progress

 

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बीज वितरण, एनएफएसएम योजना, खेत तालाब योजना, त्वरित मक्का विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना तथा मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। जिन योजनाओं में आवंटित बजट के सापेक्ष धनराशि अभी तक व्यय नहीं की गई है उन योजनाधिकारियों पर कृषि मंत्री ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कृषि निदेशक श्री जितेन्द्र तोमर सहित अन्य योजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सम्बन्धित योजनाओं हेतु आवंटित बजट को समय पर खर्च करना सुनिश्चित करें तथा समयबद्ध मॉनीटरिंग करते रहें।Lucknow News: Agriculture Minister reviewed departmental schemes, reprimanded officials for slow progress

 

इस दौरान कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि श्री रवीन्द्र, सचिव श्री अनुराग यादव, निदेशक कृषि सहित अन्य योजनाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News