Bihar News जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

Bihar News District level officials conducted surprise inspection of 18 primary health centers, sub-divisional hospitals, referral hospitals
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक में आज जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/अनुमंडलीय अस्तपाल/रेफरल अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।Bihar News District level officials conducted surprise inspection of 18 primary health centers, sub-divisional hospitals, referral hospitals

निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच, करने के साथ ही ओपीडी/आईपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके एटेंडेंट से फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही दवा की उपलब्धता की स्थिति, पैथोलॉजिकल सेवाओं की सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत जांच की गयी।Bihar News District level officials conducted surprise inspection of 18 primary health centers, sub-divisional hospitals, referral hospitals

Trending News