Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेहतर प्रदर्शन करते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण के निर्धारित लक्ष्य को करें प्राप्त: प्रभारी जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 18 November 2024
Bihar News Achieve the set target of making Ayushman cards by performing better: District Magistrate in charge
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रभारी जिलाधिकारी, सुमित कुमार की अध्यक्षता में आज समहारणालय सभाकक्ष में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष अभियान की सफलता के निमित जिलास्तरीय एक समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News Achieve the set target of making Ayushman cards by performing better: District Magistrate in charge

प्रभारी जिलाधिकारी, श्री सुमित कुमार ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु पूर्व में प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार यह महाभियान दिनांक-20.11.2024 से दिनांक-10.12.2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस महाभियान में पश्चिम चम्पारण जिले को बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करनी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जविप्र दुकानदारों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, एमओआईसी आदि को सक्रिय होकर इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि महाभियान को लेकर लगने वाले कैम्प में लाभुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प स्थल/तिथि सहित आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक कागजातों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाय ताकि शत-प्रतिशत व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।Bihar News Achieve the set target of making Ayushman cards by performing better: District Magistrate in charge

उन्होंने कहा कि इस महाभियान के दौरान जिला के जनवितरण प्रणाली केन्द्रों, पंचायत भवन, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी काउंटर पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही आशा घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण करेंगी। इस अभियान में फरवरी 2024 तक बने सभी राशन कार्डधारी परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना है। इसके साथ ही आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड का निर्माण बिल्कुल निःशुल्क होगा।Bihar News Achieve the set target of making Ayushman cards by performing better: District Magistrate in charge

इस अवसर पर जिलास्तरीय संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, डीपीसी, आयुष्मान, सीएससी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: फूलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2024 के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ,नई दिल्ली द्वारा निर्देश जारी
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी ,वैशाली श्री यशपाल मीणा द्वारा आज वैशाली जिले के औद्योगिक विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.