Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:‘‘आगाज’’ कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

जनवाद टाइम्स 14 November 2024
Prayagraj News: Message of cleanliness given through the “Aagaaz” program  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत स्वच्छ कुम्भ, स्वच्छ प्रयागराज एवं प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ महाकुम्भ की अवधारणा को मूर्त रूप दिए जाने हेतु ‘‘आगाज’’ (प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ महाकुम्भ का प्रतिबद्ध-परित्याग-प्रतिबन्ध प्लास्टिक) कार्यक्रम का आयोजन महानिर्वाणी अखाड़ा के पूज्य संत श्री यमुनापुरी जी महाराज, किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कौशल्यानंद गिरि, माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार एवं अन्य स्टेक होल्डर्स की उपस्थिति में बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के हॉल में हुआ एवं कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया व सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः परित्याग किए जाने के साथ अन्य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।

IMG 20241114 WA0094
दिव्य, भव्य, नव्य, सुंदर, स्वच्छ, सुगम एवं प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के आयोजन हेतु ‘‘आगाज’’ (प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ महाकुम्भ का प्रतिबद्ध-परित्याग-प्रतिबन्ध प्लास्टिक) कार्यक्रम का पूज्य संतो एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया।
माननीय महापौर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर नगर निगम के ‘‘जीरो वेस्ट इवेंट्स-से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का महाकुम्भ गीत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जगत तारन गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल के परिसर में स्वच्छता सम्बंधी रंगोली व सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जिसपर जिलाधिकारी व अन्य लोगो के द्वारा सेल्फी लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।

IMG 20241114 WA0092
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा में पॉलिथिन, मूर्तियां, पूजन सामग्री को न डालने एवं स्नान करते समय साबुन, सैम्पू का प्रयोग नहीं किए जाने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाकुम्भ जो कि इस धरा का सबसे बड़ा आयोजन है, इस अवसर पर प्रयागराज की धरती पर देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया के विभिन्न देशों के लोग यहां पधारेंगे। प्रयागराज की सुंदरता, स्वच्छता, सुव्यवस्था से उनके मन में पूरे देश के बारे में छवि व धारणा बनेगी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः परित्याग किये जाने हेतु प्रशासन, नगर निगम के साथ सभी लोगो का सहयोग अपेक्षित है। इसलिए आज यह संकल्प लेकर जाये कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग का हर स्तर पर बहिष्कार करेंगे और पूरी दुनिया को स्वच्छता व सुव्यवस्था का संदेश देने वाला प्रयागराज बनायेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सुझाव दिया कि जब आपके घर के बाहर स्वच्छताग्रही के द्वारा सुबह सफाई कर दी जाती है, तो आप सभी लोग घर के बाहर एक छोटी सी रंगोली बना दें, जिससे अन्य लोगो में स्वच्छता के प्रति एक नई चेतना जागृत हो।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में आयें हुए बच्चों से संवाद किया और कहा कि आप सब देश के भविष्य है, आप के अंदर असीम ऊर्जा है, आप सब कुछ कर सकते है अतः इस महाकुम्भ में स्वच्छता के लिए आप अपना सहयोग दें। महाकुम्भ के अवसर पर जनपद प्रयागराज दुनिया का सबसे बड़ा होस्ट है और हमारे देश में ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परम्परा के अनुसार लोगो का आदर व सत्कार किया जाता है। अतः विभिन्न देशों से प्रयागराज महाकुम्भ में आने वाले आगंतुकों को यहां पर स्वच्छता व सुंदरता की सुखद अनुभूति हो, इसके लिए प्रयागराज को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाना व साफ-सफाई का ध्यान रखना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। यदि सभी नागरिक संकल्प लें ले तो प्रयागराज को स्वच्छ, संुदर बनाने के साथ जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से मुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगो से स्वच्छ कुम्भ, स्वच्छ प्रयागराज व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज बनाये जाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्टेक होल्डर से सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार एवं स्वच्छता को सुनिश्चित किए जाने हेतु आप सभी के सहयोग से एक साझा संकल्प पत्र बनाये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने व स्वच्छता हेतु आगे ऐसे लगभग 20 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसका आज ‘‘आगाज’’ हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे जीवन को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से किस प्रकार प्रभावित कर रहा है, पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक गम्भीर व चिंता का विषय है, जिसपर हम सभी को सामूहिक रूप से विचार करना होगा। महाकुम्भ का आयोजन केवल प्रशासन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रयागराज के प्रत्येक नागरिक का आयोजन है। अतः मेले में आने वाले श्रद्धालुओं/आगंतुको को स्वच्छता, सफाई का विशेष अनुभव हो सके, इसके लिए हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़ा के पूज्य संत श्री यमुनापुरी जी महाराज ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में स्वच्छता के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि महाकुम्भ का आयोजन इस भू-मण्डल पर आयोजित होने वाला सबसे बड़ा धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है। उन्होंने कहा कि जल व प्रकृति को दूषित करने से पाप लगता है। हमें प्रकृति के तत्वों को महत्व देना होगा। प्लास्टिक का प्रयोग हमारे व प्रकृति के लिए घातक होता जा रहा है और हमारे लिए संकट बनता जा रहा है। अतः हमें इसका पूर्णतः परित्याग करना होगा।
इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा कि प्रयागराज के हम सब वासी है और हमारा यह घर है। अतिथि के आने पर जिस प्रकार हम अपने घर की सफाई करते है, उसी प्रकार महाकुम्भ के अवसर पर हमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना होगा, जिससे कि देश-विदेश से आने वाले अतिथि यहां से स्वच्छता व सफाई का एक अच्छा संदेश लेकर वापस जाये। उन्होंने कार्यक्रम में इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किए जाने का अनुरोध किया और एक-दो, एक-दो-प्लास्टिक को त्याग दो, का नारा भी दिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए लोगो से इसका प्रयोग नहीं किए जाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री अतुल यदुवंशी, डॉ0 महेश कुमार सहित अन्य स्टेक होल्डर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Prayagraj News: Message of cleanliness given through the “Aagaaz” program

 
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट श्री अनुभव सिंह, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री दीपेन्द्र यादव, अपर नगर आयुक्त श्री अम्बरीश बिंद, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पाण्डेय, जोनल अधिकारी श्री संजय ममगई व अन्य जोनल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं अन्य गणमान्य लोग लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आज 14 नवंबर को
Next: Prayagraj News:उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर – श्री केशव प्रसाद मौर्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.