Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत पीडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मंडलायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों सहित निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 5 November 2024
Prayagraj News: Divisional Commissioner along with all the officials inspected the works being done by PDA in view of Maha Kumbh 2025
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दुष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के विभिन्न कार्यों में से कुछ कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम आई ई आर टी (तेलियर गंज) से अपट्रान चौराहे, गोविंद पुरी से सलोरी, सदियाबाद रोड पर कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह सिविल वर्क्स में गुणवत्ता में कमी पाई गई। कई जगह जीएसबी कॉम्पैक्शन, ईंटों की चुनाई तथा प्रयोग किये गये मिक्स्चर का अनुपात अधोमानक पाया गया। पास में बनाए जा रहे नाले के आरसीसी वर्क एवं अलाइनमेंट में भी कमी पाई गई।Prayagraj News: Divisional Commissioner along with all the officials inspected the works being done by PDA in view of Maha Kumbh 2025

तत्पश्चात रामप्रिया रोड से छोटा भघाड़ा से बख्शी बांध रोड पर कराए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान वहाँ भी कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई। कई स्थानों पर बिटुमिन वर्क पर्ट चार्ट से पीछे चल रहा था तथा पैचिंग की आवश्यकता थी। दोनों ही सड़कों के कई स्थानों पर सीवर लाइन एवं वाटर लाइन टूटी पाई गई तथा पानी सड़क पर ओवर फ्लो कर रहा था जिसकी वजह से लोग आक्रोशित थे। इसी क्रम में हाई कोर्ट रोड पर कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा पानी की टंकी की तरफ सड़क निर्माण कार्य धीमा पाया गया।IMG 20241105 WA0071

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नगर निगम, जल निगम में एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए यथा संभव जहां भी क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं है अथवा पाइपलाइन टूटने के कारण वाटर ओवरफ्लो कर रहा है उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य अभियन्ता, विकास प्राधिकरण को अधोमानक कार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।

 

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : छठ का पर्व नजदीक नहीं हुई सरोवरों की साफ सफाई
Next: Prayagraj News: फूलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2024 के मतदान तिथि में संशोधन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.