Bihar News-विमेन्स’ एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा आज हाजीपुर में

Bihar News-Women's Asian Hockey Championship Trophy Gaurav Yatra in Hajipur today  
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार 

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 2 नवंबर।
राजगीर (बिहार) में पहली बार 11 से 20 नवंबर, 2024 तक वीमेन्स एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा कल रविवार 3 नवंबर को हाजीपुर समाहरणालय पहुंच रही है। जिला प्रशासन वैशाली की ओर से इसकी भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।

IMG 20241102 WA0104
इस प्रतियोगिता की मेजबानी बिहार कर रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है ।
प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि खेल से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
पुलिस अधीक्षक , वैशाली ने कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा कल हाजीपुर पहुंचेगी ,जहां उनके स्वागत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । भारत 2023 का एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का विजेता रहा है,इसलिए ट्रॉफी अभी भारत के पास ही है। वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन के साथ आम लोग भी तैयार हैं।

Bihar News-Women's Asian Hockey Championship Trophy Gaurav Yatra in Hajipur today

 
यह टूर्नामेंट हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम में हिस्सा ले रही हैं।
इसकी जानकारी खेल अधिकारी शालिनी ने दी।

Trending News