संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर। 28 अक्टूबर 2024 जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित बैठक हुआ ।

वर्ष 2024 में कुल 211 प्राथमिक अधिनियम के तहत दर्ज हुआ जिसमें 200 पीड़ित का मुआवजा भुगतान किया गया।जिसमें 207.56 लख रुपए दिया गया। 36 पेंशनधारी को सितंबर 2024 तक पेंशन का भुगतान किया गया।वर्ष 2024 में 70 चार्जशीट पर मुआवजा का भुगतान किया गया। जिला अधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए निर्देश विशेष लोक अभियोजक एवं पुलिस उपाधीक्षक से संपर्क कर आरोप पत्र प्राप्त करते हुए नियम अनुसार भुगतान की कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश मिला कि तृतीया किस्त के भुगतान का प्राप्त प्रस्ताव का नियम अनुसार भुगतान करने का निर्देश दिया गया आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण हेतु सभी चिन्हित प्रखंडों में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह अंचलाधिकारी से संपर्क कर जमीन चिन्हित करें। इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी कल्याण प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशेष लोक अभियोजक तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।