Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- उप विकास आयुक्त ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 27 October 2024
Bihar News- उप विकास आयुक्त ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सुमीत कुमार, भा०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा दिनांक 24.10.2024 को लौरिया प्रखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत राज गोबरौरा एवं सिंहपुर सतवरिया में खेल के मैदान का निरीक्षण किया गया।Bihar News- उप विकास आयुक्त ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं कनीय अभियंता, मनरेगा को अविलंब प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया गया। तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय लौरिया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखो के रख-रखाव तथा पंजी का विधिवत संधारण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया। प्रखंड कार्यालय लौरिया का निरीक्षण के क्रम में उपस्थित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना से संबंधित समीक्षा की गयी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2021-22 में कुल 18 आवास अपूर्ण जिसे अविलंब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य के विरूद्ध शतप्रतिशत आवासो को 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।Bihar News- उप विकास आयुक्त ने लौरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान डब्लू०पी०यू० के निर्माण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत राज सिंहपुर सतवरिया, बसवरिया पडाउटोला एवं बगही बसवरिया में डब्लू०पी०यू० निर्माण से संबंधित कार्य भूमि विवाद के कारण लंबित है, जिसे हल करते हुए कार्य प्रारंभ कराने हेतु अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया को निदेशित किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत आई०एच०एच०एल० से संबंधित लंबित आवेदन का पोर्टल पर इन्ट्री/जियो टैग एवं भुगतान से संबंधित कार्य यशाशीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

• मनरेगा निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मात्र दो हीं खेल के मैदान को चिन्हित किया गया है, जिसपर उप विकास आयुक्त, द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान चिन्हित कर प्राक्कलन तैयार करना सुनिश्चित करें।

• प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय के चाहर दिवारी का निर्माण कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-राज्यस्तरीय (अंतर जिला)कराटे प्रतियोगिता अंडर 14 बालक वर्ग में आयुष राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
Next: Bihar News- तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू सहित चालक गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.