संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी के क्रम में दिनांक 24.10.24 की रात्रि 00:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पु०अ०नि०चंद्रशेखर कुमार लौरिया थाना के द्वारा बगही गांव के पास से अवैध खनन कर ला रहे महिन्द्रा B275DI ट्रैक्टर ट्रेलर पर लोड किया हुआ लाल-उजला बालू बरामद किया गया है।

इस संबंध में ट्रैक्टर को लाईन अप कर रहे एक व्यक्ति को हिरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल के साथ विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा ट्रैक्टर मालिक, चालक एवं पकड़ाये मोटर साईकिल चालक के विरुद्ध लौरिया थाना कांड संख्या 358/24 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।
बरामदगी
1. बालू लदा ट्रेलर सहित महिन्द्रा B275DI ट्रैक्टर
2. एक हिरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल
गिरफ्तारी – 1.समशाद अंसारी उम्र करीब 27 वर्ष पिता मो० जाकिर हुसैन ग्राम सिकटा थाना लौरिया जिला प० चम्पारण बेतिया ।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में उत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर ।