Bihar News- जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई

Bihar News- 70 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।Bihar News- 70 cases were heard in the District Magistrate's public court

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें आपूर्ति, आइसीडीएस, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।Bihar News- 70 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें विपिन बिहारी प्रसाद, गोपाल साह, तैमुल आजम, सिकेन्द्र कुमार, फूलनेशा खातून, विद्या मांझी, शंभू हजरा, प्रमोद ठाकुर, मुस्मात रूकमणि, जितेन्द्र कुमार, रमेश साह, अमर साह, मुस्मात रीता, राम बिहारी सिंह, इंदुबाला देवी, आशा देवी, हरेन्द्र बैठा, हीरा मांझी, गोपीचन्द्र चौधरी, मुख्तार चौधरी, हरिसेवक शर्मा आदि के नाम शामिल हैं।Bihar News- 70 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed