Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश

जनवाद टाइम्स 16 October 2024
Bihar News-District Magistrate ordered to repair the damaged roads
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर,

हाजीपुर शहरी क्षेत्रांतर्गत जल जमाव, नाले की उड़ाही, क्षतिग्रस्त पथों के मरम्मती एवं नल जल योजना की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी महोदय के द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने शहर के सभी मुख्य मार्गों के रखरखाव सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इनमें
अंजान पीर से देवराज पथ गांधी चौक से थाना चौक मस्जिद चौक तक गांधी चौक से राजेंद्र चौक सुभाष चौक तक अनवरपुर से यादव चौक होते हुए राजेंद्र चौक तक डाक बंगला से यादव चौक राजेंद्र चौक तक
आदि सड़कों को अविलंब मरम्मत करने का निर्देश दिया।उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क मरम्मत करने वाले एजेंसी के साथ उस नगर परिषद अथवा नगर पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Bihar News-District Magistrate ordered to repair the damaged roads

सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत के मुख्य मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निदेश दिया गया। सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे पौधों की कटाई छटाई समय से कराने का निदेश दिया गया। सड़क के किनारे बैठने वाले विक्रेताओं के लिए अलग वेंडिंग जोन तैयार कर वहां बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिस जगह मजदूर इकट्ठा होकर काम पर जाते हैं, वहां उनके लिए न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं जैसे वेटिंग शेड तथा शौचालय का निर्माण करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।Bihar News-District Magistrate ordered to repair the damaged roads

जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह होने वाले गंगा आरती कार्यक्रम के अवसरों पर जीविका के सहयोग से घाट पर हाट विकसित किया जाए। नगर परिषद गंगा घाट की ठीक से साफ सफाई एवं सौंदर्य करण पर कार्य करें। 4 नवंबर को होने वाले गंगा आरती के अवसर पर लेजर शो के माध्यम से गज ग्रह की कहानी को दिखाने का निदेश दिया गया। जिले के विभिन्न तालाबों की सफाई करवा कर उस के किनारे सौंदर्यीकरण, ताज बाज पोखरा, घुड़दौड़ पोखर, मरई पोखर, मामू भांजा पोखर, आदि का टीम बनाकर मापी कराने का भी निदेश दिया गया। नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत हर महीना गंगा आरती का आयोजन घाटों पर होता है जिसमें सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण कराने का निर्देश दिया गया तथा कौनहारा घाट से कालीघाट के बीच मोटर बोट के परिचालन पर भी विचार करने का निर्देश दिया गया।

Bihar News-District Magistrate ordered to repair the damaged roads नगर परिषद एवं वन विभाग के पदाधिकारियों को बाल्मीकि नगर में होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स टूरिज्म का डीपीआर मंगवाकर अध्ययन करने का निर्देश दिया गया, ताकि वैसी ही योजना बनाकर यहां भी वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की शुरुआत की जा सके जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके। शहर में सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने के लिए अनुरोध करने का निर्देश दिया गया।

Post navigation

Previous: Agra News- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक “भारत रत्न” डा० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई
Next: Agra News:पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आयोजित किया जागरुकता अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.