Bihar New-साइबर क्राइम से बालको को बचाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Bihar New-Training given to protect children from cyber crime
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर,

इंटरनेट एवं मोबाइल के माध्यम से हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों से बच्चों को बचाने के लिए एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा जी ए उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर में बच्चों की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Bihar New-Training given to protect children from cyber crimeजिसमें बच्चों को मोबाइल एवं इंटरनेट के माध्यम से अपराधियों द्वारा विभिन्न प्रकार के लुभावने हथकंडे अपनाते हुए बच्चों को अपने चंगुल में फांसने तथा उनसे तरह-तरह के गलत कार्य, अपराध, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण, लैंगिक शोषण इत्यादि के बारे में बताया गया तथा इनसे बचने के गुर सिखाए गए। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अबू जफर इमाम, इंस्पेक्टर उमा सिंह तथा बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री अमूल्य कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को इन प्रकार के हथकंडों से सावधान रहते हुए अपनी पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए उत्साहित किया।Bihar New-Training given to protect children from cyber crime

श्री अमूल्य कुमार ने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो कानून) के विभिन्न प्रावधानों को बताते हुए बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Trending News