Bihar News-मुख्य सचिव के द्वारा विकास कार्यों की की गयी समीक्षा 

Bihar News-Development works reviewed by Chief Secretary  
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर, 15 अक्टूबर , 2024

मुख्य सचिव के द्वारा वी सी के माध्यम से जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन के कार्यो में तेजी लायी जाए। जिले में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लक्ष्य के विरुद्ध 100% उपलब्धि हासिल करना है।
कृषि टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से करायी जाय।

Bihar News-Development works reviewed by Chief Secretary 

 
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हर घर नल का जल योजना को समय पर पूरा करने का निदेश दिया गया। पंचायती राज से हस्तांतरित योजनाओं को भी चालू कराने का निर्देश दिया गया।
प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना मे वैशाली जिला 86% उपलब्धि के साथ शीर्ष पर है जबकि PMEGP के स्वीकृति में बहुत पीछे है जिसमें तेजी लाने की आवश्यक्ता है।Bihar News-Development works reviewed by Chief Secretary 

 

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने वैशाली जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लालगंज में गुरुद्वारा, नेपाली छावनी मंदिर, गांधी आश्रम, शारदा सदन पुस्तकालय, वैशाली गढ़, वैशाली चौमुखी महादेव, अभिषेक पुष्कर्णी, पातालेश्वर मंदिर, कौनहारा घाट, चेचर घाट, बरेला झील, गंगा सोन गंडक का संगम इत्यादि स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु योजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Bihar News-Development works reviewed by Chief Secretary 

 
बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी कार्यपालक अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान प्रौद्योगिकी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Trending News