संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहा है विशेष अभियान के तहत नगर पुलिस ने बेतिया स्टेशन पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके निशानदेही पर चोरी के 5 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
गिरफ्तार चोरों में नौतन थाना के शिवराजपुर निवासी सोनू कुमार पिता रुदल महतो, अनूप कुमार यादव पिता सेठ यादव र एवं अछे लाल यादव पिता जय नारायण यादव शामिल हैं ।