Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • छत्तीसगड़ में रायगढ़ की पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव, 7 मजदूर हुए बेहोश, 3 की हालत गंभीर
  • Breaking News

छत्तीसगड़ में रायगढ़ की पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव, 7 मजदूर हुए बेहोश, 3 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स 7 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200507_180243

 

मनोज कुमार राजौरिया: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक पेपर मिल में बुधवार शामजहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर 7 मजदूर बेहोश हो गए हैं। हादसे की सूचना पर सभी मजदूरों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IMG 20200507 180243

इनमें से तीन मजदूरों की हालत गंंभीर देख उन्हें गुरुवार को पटवारी और रेडक्रास के लोगों के साथ रायपुर रेफर कराया है। वहीं मिल को सील कर दिया गया है। रायगढ़ में हुए मिल में गैस रिसाव हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर कलेक्टर और एसपी ने मजदूरों से बात की। इसके साथ ही वे मौके पर मिल में भी गए और जायजा लिया।

IMG 20200507 180300

पुसौर क्षेत्र के तेतला गांव में आरडी गुप्ता की शक्ति पेपर मिल लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी थी। इसी मिल में सफाई के लिए कर्मचारी बुधवारको पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पेपर रिसायकल चैंबर की सफाई के दौरान बुधवार शाम करीब 4.30 बजेजहरीली गैस का रिसाव हो गया। इससे चैंबर और पास में काम कर रहे मजदूरों की तबियत बिगड़ गई। इनमें से दो अचेत होकर गिर पड़े, जबकि कुछ उल्टियां करने लगे।

◆मजदूरों की तबियत बिगड़ने लगी तो प्रशासन को दी सूचना
हालत बिगड़ती देख मिल प्रबंधन की ओर से देर शाम सभी मजदूरों कोरायगढ़ के संजीवनी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार दोपहर इनमें से 3 मजदूरों की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर मिल प्रबंधन की ओर से प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बादकलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम युगल किशोर सहित स्वास्थ्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
चैंबर में उतरते ही बिगड़ने लगी तबीयत
शक्ति पेपर मिल को चालू करने के लिए साफ सफाई काम चल रहा था। कुछ मजदूर फैक्ट्री के अंदर रिसायकल चेंबर की सफाई करने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही मजदूर डोलामणि सिदार (35), सुरेंद्र गुप्ता (28) अपधर मालाकार (40) टैंक में उतरने लगे तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। इन लोगों ने टैंक का ढक्कन हटाया ही था किपास खड़े पुरन्धन कुमार (21), अनिल कुमार (22), निमाणी भोय (40), रंजीत सिंह (34) अचेत हो गए।
मिल हादसे में घायल हुए मजदूरों से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने उनका हाल जाना। इस दौरान गंभीरों को रायपुर रेफर कराया गया है।

◆ तहसीलदार को रात में पता चला, पर मिल मालिक ने नहीं की बात
सरपंच के माध्यम से रात करीब 9 बजे जानकारी मिली थी। जब वे मौके पर गईं तो वहां कोई नहीं था। इस पर कलेक्टर से बात कर उन्हें बताया और सरपंच से घटना की ताकीद की, लेकिन उसने शंका जाहिर कर दी। मिल मालिक को भी फाेन किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। अब मिल को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
– माया आंचल, नायब तहसीलदार पुसौर

◆ मिल मालिक पर दर्ज होगी एफआईआर
मिल मालिक आरडी गुप्ता ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। रात को भी मेकाहारा से हादसे को लेकर कन्फर्म किया गया था, लेकिन सभी मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कारण पता नहीं चल सका। मजदूरों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सूचना दी गई। घटना को छिपाने और लापरवाही के चलते मिल मालिक पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
-संतोष कुमार सिंह, एसपी, रायगढ़

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : एसओजी इटावा व थाना भरथना पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते हुए चोरी/लूट के गिरोह के 03 सदस्य अवैध असलाह सहित गिरफ्तार
Next: Uttar Pradesh : बौद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कस्बा बसरेहर में हुई कई शादियां

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d