Praayagraj News :एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बाढ़ में फसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

11 एन डी आर एफ, वाराणसी की टीमें श्री मनोज कुमार शर्मा , उप-महानिरीक्षक के दिशा -निर्देशन में आपदा प्रबंधन, एवं बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु प्रयागराज में एक टीम 11 K की तैनाती की गई है।Praayagraj News: People trapped in the flood were taken to safe places by the NDRF team

पिछले तीन -चार दिनों से लगातार गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रयागराज गंगा एवं यमुना नदी के तटीय इलाकों में जल जमाव होने के कारण इन क्षेत्रों में में बाढ़ की स्थिति बन गई है ।
बाढ़ बचाव एवं राहत के क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 11k के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम के द्वारा गंगा एवं यमुना नदी में बोट के माध्यम से बक्शी बांध से लेकर छोटा बघाड़ा, दरियाबाद, सलोरी बांध,बड़ा बघाड़ा गोविंदपुर, तेलियरगंज, रसूलाबाद घाट , बेली कछार , राजापुर और फाफामऊ तक इन क्षेत्रों में टीम के द्वारा निगरानी किया गया एवं इस दौरान घरों में बाढ़ का पानी अधिक हो जाने के कारण वहां से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान तथा एक नीलगाय रसूलाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे होने की सूचना पर तत्काल उसे पानी से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर एन.डी.आर. एफ. टीम के द्वारा पहुंचाया गया ।Praayagraj News: People trapped in the flood were taken to safe places by the NDRF team

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा किए गए इस कार्य को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के द्वारा सराहना किया गया।

Trending News