Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलापदाधिकारी ने की मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षात्मक बैठक

जनवाद टाइम्स 13 September 2024
Bihar News-District Magistrate held a review meeting of the Chief Minister Solar Street Light Scheme
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सोलर लाईट योजना तथा पंचायत स्तर पर लंबित भुगतान से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की ।
इस दौरान अधिकारियों ने भुगतान संबंधी हो रही परेशानियों से जिला पदाधिकारी के संज्ञान में लाया।
जिलाधिकारी ने सोलर स्ट्रीट लाइट कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की और उन्हें समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला पंचायती राज ऑफिसर और बीडीओ को भी काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Bihar News-District Magistrate held a review meeting of the Chief Minister Solar Street Light Scheme
अधिकारियों ने एसओआर अनुमोदन में हो रही दिक़्क़त के बारे में बताया जिसके लिये डीएम ने डीडीसी की अध्यक्षता गठित कमिटी से आज शाम तक अप्रूवल लेने को कहा। अप्रूवल के बाद हर स्कीम की एंट्री पंचायत ऑपरेटर लॉगिन से होगी। डीएम ने ई पंचायत लॉगिन में देरी ना हो इसके लिए जिला समाहरणालय परिसर में ही डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को बुलाने को कहा। एंट्री के बाद सभी लाईट्स की जिओ टैगिंग की जाएगी।इसके बाद सभी लंबित मामले कल से पेमेंट मोड में आ जाएँगे।Bihar News-District Magistrate held a review meeting of the Chief Minister Solar Street Light Scheme

डीपीआरओ ने बताया कई जगह सोलर स्ट्रीट लाइट कंपनियों के द्वारा ख़राब लाइट्स की मरम्मत ससमय नहीं की जाती है।रतनपुरा में लाइट लगायी गई पर जल नहीं रही है। बताया गया कि मॉनिटरिंग के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड कंपनी अपने पास ही रखती है, उसे प्रशासन के साथ शेयर नहीं किया जाता। इससे अधिकारी ये ट्रैक नहीं कर पाते हैं कि कौन सी लाइट ख़राब हुई है।
डीएम ने इस संबंध में नाराजगी जाहिर करते हुए सोलर स्ट्रीट लाइट कंपनियों के प्रतिनिधियों को तुरंत इसका समाधान करने को कहा। साथ ही उन्होंने ब्लॉक स्तर पर इसकी रिपोर्ट भी जमा करने को कहा।Bihar News-District Magistrate held a review meeting of the Chief Minister Solar Street Light Scheme

लालगंज के इतवारपुर और वैशाली के चिंतामणिपुर में काम में तेजी लाते हुए इसे जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया गया। वैशाली के अमूलहसनपुर में बीपीआरओ ने राशि नहीं होने का हवाला दिया, वहीं बताया गया कि मुहम्मदपुर और पुराणिया में भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।

•पंचायत सरकार भवन की समीक्षा

इस संबंध में बताया गया कि अभी 59 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन तैयार किए जाने हैं, जिनमें मात्र 5 जगह जमीन मिली है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सीओ के साथ समन्वय स्थापित करके जमीन प्राप्त करें तथा जल्द से जल्द काम पूरा किया जाये। बैठक में बताया गया कि हाजीपुर में 9, वैशाली में 4 तथा लालगंज में 3 पंचायतों में जमीन मिलनी बाकी है।

Post navigation

Previous: Bihar News-एमएलसी राजद के संभावित प्रत्याशी गोपी किशन ने पातेपुर किया दौड़ा
Next: Bihar News-सात निश्चय योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.