Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया

जनवाद टाइम्स 6 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200506-WA0015

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्पाद शुल्क में इस बढ़ोतरी के बाद लोगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटी कीमतों का कोई भी फायदा नहीं मिल पाएगा
केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया. उत्पाद शुल्क में इस बढ़ोतरी के बाद लोगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटी कीमतों का कोई भी फायदा नहीं मिल पाएगा. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मांग नहीं होने के कारण पिछले माह ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 18.10 डॉलर के निम्न स्तर पर पहुंच गई थी. यह 1999 के बाद से सबसे कम कीमत थी. हालांकि इसके बाद कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.
दिल्ली सरकार भी बढ़ा चुकी है VAT
दिल्ली सरकार ने बढ़ाया VAT दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाया. पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% किया गया. डीजल पर वैट 16.75 % से बढ़ाकर 30% किया. यानी दिल्ली में आज से पेट्रोल ₹1.67 और डीज़ल ₹7.10 महंगा हुआ. दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल ₹71.26/लीटर और डीज़ल ₹69.39/लीटर पर मिलेंगी. हांलाकि दिल्ली सरकार के फैसले का सीधा असर जनता पर पड़ेगा.
बता दें कि देश में अप्रैल माह के दौरान ईंधन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और आवागमन बंद रहने से ईंधन मांग में करीब 70 प्रतिशत तक की गिरावट रही. हालांकि, एलपीजी की मांग में इस दौरान 12 प्रतिशत तक वृद्धि रही. पेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : माइक्रो प्लान बनाकर दस दस गाँव में होगा मनरेगा कार्य
Next: Etawah News : बीडीओ ने मनरेगा कार्य का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

वैशाली के राजापाकर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
मॉरीशस में सचिव प्रणव कुमार की राष्ट्रपति और मंत्रियों से मुलाकात
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मॉरीशस में गूँजी बिहार की कला, सचिव प्रणव कुमार की ऐतिहासिक मुलाकात

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
IMG-20260322-WA0008
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान

जनवाद टाइम्स 22 March 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News: बिहार दिवस पर बेतिया बना उत्सव नगरी
  • Bihar News: मॉरीशस में गूँजी बिहार की कला, सचिव प्रणव कुमार की ऐतिहासिक मुलाकात
  • Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान
  • UP News : अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने ईद-उल-फितर पर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d