Bihar news नकाबपोश चोरों ने भीषण चोरी की घटना को दिया अंजाम

Bihar news: Masked thieves committed a major theft
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत नकाबपोश चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की की शादी के लिए घर में रखें गए 90 हज़ार नगद समेत लाखों के जेवरात औऱ अन्य सामानों को घर में घुसे चोर लेकर फ़रार हो गए हैं।

Bihar news: Masked thieves committed a major theft घटना धनहा थाना क्षेत्र के करीब स्थित सिताब दियारा गाँव की है जहाँ संतु साह औऱ रिंकी देवी के घर में हथियार से लैस नकाब पोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए चोरों को पकड़ने की कोशिश की औऱ हो हल्ला किया तब तक आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए इसी दौरान चोर भागने में कामयाब हो गए लेकिन चोरों के पास से लोडेड एक देशी कट्टा घटना स्थल पर गीर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार औऱ नकाब के टुकड़े को बरामद किया है । पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज़ क़र रहीं है।

Bihar news: Masked thieves committed a major theft
दरअसल धनहा थाना क्षेत्र के सिताब दियारा गाँव में रिंकी देवी की बेटी की शादी को लेकर घर वालों ने खरीददारी क़र तैयारियां शुरू की हैं इसी बीच बीती रात करीब 3-4 की संख्या में नकाबपोश बदमाश घर में घुसे औऱ गरेंडर कटर से आलमीरा व बक्सा काटकर गहनों समेत नकदी पर हाथ साफ़ क़र लिया। घर में महिला अपनी एक बेटी और 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। घर के नजदीक ब्रह्म स्थान पर जन्माष्टमी को लेकर गाना बजाना और पूजा पाठ चल रहा था। महिला वहीं पर पूजा में गई थी। जब पूजा खत्म हुआ और आरती शुरू हुई तो महिला खुदरा पैसा लेने घर में आई। जैसे हीं उसने मेन गेट का ताला खोला तभी आवाज सुन चोर भागने लगा। जिसके बाद महिला रिंकी देवी ने चोरों का पीछा किया औऱ उनका नकाब खींचने की कोशिश की। इसी नोंक झोंक के दौरान अन्य चोर भी भाग खड़े हुए एक चोर के पास से एक देशी पिस्तौल जिसमें कारतूस भरा हुआ है घर में गिर गया, ज़ब तक आसपास के लोग जुटते चोर महिला को धक्का देकर भाग गए ।

Bihar news: Masked thieves committed a major theft
इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची धनहा थाना की पुलिस ने हथियार औऱ नक़ाब समेत गरेंडर मशीन जब्त क़र लिया है औऱ पुलिस आस पास के CCTV कैंमरे का सहारा लें रहीं है ताकि लुटेरों की पहचान हो सकें । वहीं पीड़ित परिवार के बयान पर केस दर्ज़ क़र पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है ।

Trending News