Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती में शिक्षामित्रों को झटका, कट ऑफ बढ़ाने के सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने सही माना

जनवाद टाइम्स 6 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200506-WA0013

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने योगी सरकार को राहत देते हुए कट ऑफ बढ़ाने के फैसले को सही बताया है।
बताया जा रहा है 60 से 65% के कट ऑफ पर मुहर लग गई है, जिससे शिक्षामित्रों को बड़ा झटका लगा है।पिछले साल की शुरुआत में हुई भर्ती परीक्षा के बाद राज्य सरकार ने अर्हता अंक सामान्य वर्ग के लिए 65% और आरक्षित वर्ग के लिए 60% तय किए थे, जिसे अभ्यर्थियों ने चुनौती दी थी।
इससे पहले एकल बेंच ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45% और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40%  कट ऑफ तय करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ सरकार डबल बेंच में गई थी। राज्य सरकार समेत अन्य अभ्यर्थियों की विशेष अपीलों पर अदालत ने इस साल 3 मार्च को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।
बताया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले का प्रदेश के कुल 4 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार है। पिछले साल की शुरू में हुई भर्ती परीक्षा के बाद राज्य सरकार ने इसमें अर्हता अंक समान्य वर्ग के लिये 65%और आरक्षित वर्ग के लिए 60% तय किए थे, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों ने एकल पीठ में कई याचिकाएं दायर कीं।
आपको बता दें कि फरवरी में लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हमारी सारी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं, अब यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ। यह केस कोर्ट में लंबित है और मामला तारीख पर तारीख का है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज यूं ही नहीं बन गए ‘बहुजन प्रतिपालक’, जानिए उनका जीवन संघर्ष
Next: Agra News : शराब के नशे में फौजी ने वृद्धा पर लाठी डंडे से किया हमला, डॉक्टरों ने किया वृद्धा को मृत्यु घोषित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260322-WA0008
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ईद-उल-फितर पर लोगों से मिलते हुए
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने ईद-उल-फितर पर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
IMG-20260321-WA0064
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
Gemini_Generated_Image_h0szfdh0szfdh0sz
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

जनवाद टाइम्स 21 March 2026

Latest News

  • Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान
  • UP News : अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने ईद-उल-फितर पर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
  • Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़
  • Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका
  • Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d