Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- धरातल पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए विकास कार्य : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 13 August 2024
Bihar News- Development work should be 100% visible on the ground: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में आज जिलास्तरीय अधिकारियों का दल मैनाटांड़ प्रखंड में सरकार की तमाम विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जिलास्तरीय पदाधिकारियों का दल अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। तदुपरांत प्रखंड सभागार में जिलाधिकारी द्वारा आज के निरीक्षण के दौरान की वस्तुस्थिति की समीक्षा की गई। जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण एवं समीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी।

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि घर से काम करने की प्रवृति ठीक नहीं है। कुछ चुने हुए लोगों के द्वारा कहने पर काम करना शक के घेरे में खड़ा करता है। समय से आये और समय से काम करें। पब्लिक परसेप्शन बहुत मायने रखता है।IMG 20240813 WA0138

उन्होंने कहा कि आरटीपीएस का काम जरूरी नहीं है की तय समय के अंतिम दिन ही हो। अगर पहले हो जाता है तो ये और भी अच्छा है। इससे लोगो में अच्छा मैसेज जाता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाएं धरातल पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। लोगों की भलाई के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें शत-प्रतिशत मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन के लिए अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज के इस निरीक्षण का उद्देश्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना, लंबित योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जो कर्मी एक से ज्यादा स्थल पर कार्य कर रहे हैं, वैसे कर्मी रोस्टर वाइज कार्यों को संपादित करें। किन जगहों पर किस वार को उपस्थित रहेंगे इसे स्पष्ट प्रदर्शित करेंगे ताकि आमजनों को सहूलियत हो सके।

उन्होंने कहा की विगत दिनों ठकराहा प्रखंड का निरीक्षण एवं समीक्षा किया गया था। इस तरह का निरीक्षण सभी प्रखंडों में औचक किया जाएगा, जहाँ जिलास्तरीय पदाधिकारी प्रखंडों में पहुँच अपने-अपने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन ससमय पूर्ण कराएंगे।Bihar News- Development work should be 100% visible on the ground: District Magistrate

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, मैनाटांड़ का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एक-एक संचिकाओं, अभिलेखों की गहनता के साथ जाँच की गई। इसके साथ ही कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और बेहतर तरीके से कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कार्यालय के सभी संचिका एवं अभिलेख अपडेट रखने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अगर किसी अधिकारी एवं कर्मी द्वारा किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत जांच करायी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जायेगी।Bihar News- Development work should be 100% visible on the ground: District Magistrate

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मैनाटांड़, अंचल अधिकारी, मैनाटांड़ सहित सभी जिलास्तरीय एवं अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 19 बोर्ड बैठक प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संपन्न हुई
Next: Bihar News- बिहार नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों की प्रशासनिक अवहेलना बर्दाश्त नहीं:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.