Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 19 बोर्ड बैठक प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 13 August 2024
Prayagraj News: Under the chairmanship of the Divisional Commissioner, the 19th board meeting of the Prayagraj Mela Authority was held in the I Triple C Auditorium located at the Authority Office.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सर्वप्रथम महाकुंभ मेला 2025 की बसावट, व्यावसायिक एवं आवासीय गतिविधियों के अनुश्रवण एवं श्रद्धालुओं/ पर्यटकों को अवस्थापनाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेला क्षेत्र, यातायात एवं पार्किंग के अधिकांश भाग को नियंत्रित किए जाने के दृष्टिगत बोर्ड ने मेलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने को अनुमोदन दिया। यह समिति मेला क्षेत्र के सीमा निर्धारण का प्रस्ताव तैयार करते हुए मेला जनपद घोषित किए जाने हेतु विस्तृत प्रस्ताव अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रेषित करेगी।IMG 20240813 WA0144

इसी क्रम में महाकुंभ 2025 में संस्थाओं को सॉफ्टवेर के माध्यम से भूमि और सुविधाओं के आवेदन एवं आवंटन हेतु प्रेषित प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। अब सभी संस्थाएं भूमि एवं सुविधाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके पश्चात सुविधा पर्ची उपलब्ध कराने से लेकर पर्ची इश्यू होने के पश्चात् यदि कॉन्ट्रैक्टर ने समय से समान उपलब्ध नहीं कराया तो उस पर नकेल कसना आसान होगा। इस सॉफ्टवेयर पर महाकुंभ 2013 और कुंभ 2019 के संस्थाओं के आवंटन (सुविधा पर्चियों) का सभी पिछला डेटा भी उपलब्ध होगा। साथ ही महाकुंभ 2025 के लिए नई संस्थाओं के पंजीकरण और आवेदन की सुविधा तथा सुविधाओं की स्थापना के फोटोग्राफिक साक्ष्य और सत्यपन के मॉड्यूल भी उपलब्ध रहेगें।Prayagraj News: Under the chairmanship of the Divisional Commissioner, the 19th board meeting of the Prayagraj Mela Authority was held in the I Triple C Auditorium located at the Authority Office.

मेला क्षेत्र में आने वाले तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों एवं पर्यटकों के आवागमन को सुचारू व सुरक्षित बनाने तथा बेहतर अनुभूति हेतु मेला क्षेत्र के सन्निकट अत्यधिक महत्वपूर्ण पाँच मार्गों के विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य मेला प्राधिकरण द्वारा कराये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। इन पांच प्रमुख मार्गों पर सिविल कार्यों के साथ-साथ, हॉटिकल्चर, म्यूरल पेंटिंग तथा मेंटेनेंस का कार्य भी कराया जाएगा। यह पाँच मार्ग हैं- बख्शी बांध से गंगा मूर्ति तिराहे होते हुए नागवासुकी तक, अलोपी बाग से दारागंज तक, किलाघाट मार्ग, दारागंज से शास्त्रीपुल तथा टिकर माफी आश्रम काली त्रिवेणी रैंप ।

महाकुंभ 2025 के अवसर पर टूर गाइड, नाविक, वॉलंटियर्स, कुंभ सेवामित्र, वेंडर्स, मेला क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मी एवं विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों (लगभग 10000 की संख्या) के 2 से 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव तथा महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में आयोजित होने वाली अन्य विविध गतिविधियों को संचालित करने हेतु हाई स्पीड इंटरनेट ( लीज़ लाइन) उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। इसके अतिरिक्त त्रिवेणी बांध रोड पर मोरी गेट पंपिंग स्टेशन के पास नई रेलवे लाइन के अंडरपास मार्ग के निर्माण कार्य को भी अनुमोदन मिला।

Post navigation

Previous: Varanasi News :जगतपुर इंटर कॉलेज वाराणसी में हुई एनसीसी के सीनियर और जूनियर डिवीजन की भर्ती
Next: Bihar News- धरातल पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए विकास कार्य : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.