Agra News : बटेश्वर बाह में बटेश्वर नाथ तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह भदावर द्वारा स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को वितरित की गई पी पी ई किट ,मास्क और सेनेटाइजर

IMG_20200505_200041
Share News

बाह क्षेत्र के धार्मिक स्थल बटेश्वर में आज श्री बटेश्वर नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर द्वारा प्रशासन के आला अधिकारियों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पी.पी.ई किट दी गयीं।

IMG 20200505 200041

कोरोना वायरस पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में इस समय कोरोना के मरीजों की संख्या दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है खासकर आगरा में बढ़ती हुई संख्या पर उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का कड़ाई से पालन होना चाहिए क्योंकि अभी तक कोरोना का कोई इलाज नहीं है केवल सामाजिक दूरी ही एकमात्र बचाव है इसलिए आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें तथा बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें।पी पी ई किट के वितरण करते समय उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से बाह क्षेत्र के सभी सी. एच. सी.अधीक्षकों बाह, जैतपुर और पिनाहट को पी पी ई किट देने का निर्णय लिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर डॉक्टर इसे पहनकर इलाज कर सकें साथ ही क्षेत्र में कार्य देखने वाले उपजिलाधिकारी बाह एवं क्षेत्राधिकारियों बाह, जैतपुर एवं पिनाहट को भी सुरक्षा के दृष्टिगत पी पी ई किट दी गयी हैं।

IMG 20200505 200025

उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 8-8 पी पी ई किट एवं 10-10 सेनेटाइजर ,तथा क्षेत्र के तीनों थानों बाह, जैतपुर और पिनाहट को 2-2 पी पी ई किट,20-20 सेनेटाइजर,20-20 मास्क तथा प्रत्येक पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड को 1-1 मास्क,1-1 सेनेटाइजर दिया गया है जबकि तहसील प्रशासन में 2 पी पी ई किट 20 मास्क एवम 20 सेनेटाइजर दिए गए हैं।

IMG 20200505 200006

बटेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह भदावर ने उपस्थित गणमान्य लोगों से अपील की कि किसी भी गावँ में मोहल्ले में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना पुलिस को,प्रशासन को या हेल्पलाइन नंबर पर जरूर दें जिससे कोई भी संक्रमित व्यक्ति संक्रमण न फैला सके उन्होंने अपील की कि अगर किसी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर ,बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने की बात कही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति मिलने पर उसका उचित इलाज किया जाय तथा क्षेत्र में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटरों में मरीजों के खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा कि लोग घरों में रहें सुरक्षित रहें।कार्यक्रम में बटेश्वर नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह भदावर,कुँवर डॉ त्रिपुदमन सिंह भदावर,उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित,क्षेत्राधिकारी बाह रीतेश देशमुख, पिनाहट हरिश्चंद्र टिमटा, सी एच सी अधीक्षक बाह अजय विक्रम,जैतपुर विनोद कुमार,पिनाहट व गणमान्य संतोष गहलोत,सुशील भदौरिया, ध्रुवशर्मा,हरनारायन सिंह,डॉ वीर बहादुर सिंह,धर्मेंद्र भदौरिया,चंदू,शत्रुघन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News