Bihar News भाजपा पूरे देश में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं 14 अगस्त को विभाजन विभित्सिका दिवस के रूप में मनाएगी डा0 जायसवाल

Bihar News BJP will celebrate Tiranga Yatra on 15th August and Partition Horrors Day on 14th August across the country: Dr. Jaiswal
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने और हर घर पर तिरंगा लहराने हर नागरिकों से अपील करती है।

Bihar News BJP will celebrate Tiranga Yatra on 15th August and Partition Horrors Day on 14th August across the country: Dr. Jaiswal

उक्त बातें पश्चिम चंपारण के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपील किया। आगे उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी हमें बहुत बड़ी कुर्बानी चुकाने के बाद हासिल हुई है। जिसकी हिफाजत करना हमारा कर्तव्य ही नहीं धर्म भी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर प्रखंड में एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें जिले के सभी भाजपा सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। सांसद डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि 14 अगस्त देश के लिए एक दुर्भाग्य का दिन था क्योंकि उसी दिन हमारे देश का विभाजन हुआ था और पाकिस्तान के रूप में एक अलग देश बना था। जिसमें हमारे करोड़ों लोग में घर कर दिए गए और लाखों लोग मारे गए थे। उनकी याद में भाजपा पूरे देश में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी और विभाजन विविधता वीभित्सिका दिवस मनाएगी।Bihar News BJP will celebrate Tiranga Yatra on 15th August and Partition Horrors Day on 14th August across the country: Dr. Jaiswal

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नौतन विधायक नारायण प्रसाद, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, वरीय भाजपा नेता आनंद सिंह आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Trending News