Bihar news ट्रक में बाइक सवार दो को रौंदा, एक की घटना स्थल पर मौत दूसरे की हालत चिंता जनक

Bihar news Two bike riders crushed by truck, one died on the spot and the other is in critical condition
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया बगहा मुख्य पथ में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा , जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे युवक की नाजुक स्थिति में बेतिया जीएमसीएच में इलाज जारी। घटना बेतिया – लौरिया मुख्य मार्ग NH 727 स्तिथ मुसहरी टोला समीप की है। बता दें कि बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।Bihar news Two bike riders crushed by truck, one died on the spot and the other is in critical condition

ट्रक चालक ने दो बाइक सवार को रौंद दिया।
मौके पे 1 एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पर मची अफरा – तफरी।
सूचना पर पहुंची मनुआपुल थाना पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को बेतिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक की स्थिति नाजुक बताया।वही पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक व खलासी को किया गिरफ्तार। बताया जा रहा है कि ट्रक हरिनगर से चीनी लाद कर आराम करने हेतु रुका हुआ था। जैसे ही आगे बढ़ा तभी लौरिया के तरफ से आ रही बोलेरो बाइक सवार को अनियंत्रित कर दिया जिससे ट्रक के पिछले चक्के में आने से दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।

Bihar news Two bike riders crushed by truck, one died on the spot and the other is in critical condition
मृत युवक की पहचान तुरहापट्टी निवासी शमीम एवं घायल की पहचान जवाद मियां का पुत्र मुसाफिर के रूप में हुई है।घटना से नाराज़ ग्रामीण सड़क को किया जाम जिससे आवागमन बाधित रही।

 

Trending News