Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में नवगठित छात्र परिषद की कमान सौंपी गई भावी कर्णधारों के हाथों में, शपथ ग्रहण के पश्चात जय हिंद के उद्घोष से गूँज उठा प्रांगण

जनवाद टाइम्स 31 July 2024
Agra News: The command of the newly formed student council was handed over to the future leaders in Prelude Public School, after the oath taking ceremony the courtyard echoed with the slogan of Jai Hind
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आज के छात्र जो देश के भावी कर्णधार हैं, उनमें नैतिक व व्यावहारिक गुणों के विकास को लक्ष्यीकृत करके प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में *सत्र 2024-25 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथग्रहण समारोह बुधवार, 31 जुलाई, 2024* को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।Agra News: The command of the newly formed student council was handed over to the future leaders in Prelude Public School, after the oath taking ceremony the courtyard echoed with the slogan of Jai Hind

कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रा गीत अग्रवाल तथा इशिता सिंह ने समारोह की मुख्य अतिथि ड्यूथीमनी चंद्रन (संस्थापक प्राचार्या-प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल), विशिष्ट अतिथि- विक्की रावत (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के आर्किटेक्ट) अमिता त्रेहन (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की इंटीरियर डिजाइनर), विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा, श्याम बंसल, कौस्तुभ रावत, नंदिनी रावत, अभिभावकों तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया।

*प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव* ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय के निदेशक तथा उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए नव निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्र परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को अपने उत्तरदायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई और विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में अपना भरसक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।Agra News: The command of the newly formed student council was handed over to the future leaders in Prelude Public School, after the oath taking ceremony the courtyard echoed with the slogan of Jai Hind

आयोजन समिति की संयोजिका श्रीमती अर्पना सक्सैना ने विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद तथा विद्यालय के चारों सदनों – एंड्रोमिडा, ऑरायन, पिगेसिस तथा फीनिक्स सदन के नाम का महत्व तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।Agra News: The command of the newly formed student council was handed over to the future leaders in Prelude Public School, after the oath taking ceremony the courtyard echoed with the slogan of Jai Hind

मुख्य अतिथि ने छात्र परिषद के चयनित विद्यार्थियों को ध्वज, बैजेज तथा शैश प्रदान किए। बैजेज तथा शैश प्राप्तकर्ता सदस्य हैं-
छात्र प्रमुख- पलिन विक्रम सिंह
छात्रा प्रमुख- आराध्या जैन
उप छात्र प्रमुख- ईशांत तिवारी
उप छात्रा प्रमुख- वरादा शर्मा
सी.सी.ए.सेक्रेटरी- जसनूर सिंह
क्रीड़ा कप्तान- यश सिंह
अनुशासन कप्तान- जिया छावड़ा

सदन के चयनित प्रतिनिधि क्रमशः हैं –
सदन कप्तान (वरिष्ठ) उपकप्तान, कप्तान (कनिष्ठ), प्रार्थना सभा प्रभारी👉
(एन्ड्रोमिडा) – सोहम भटनागर,
अर्शिया मखीजा, अमायरा अग्रवाल, देवांशी सिंह

(पिगेसिस) – अनन्या अग्रवाल, अर्ज़रागिनी सारस्वत , श्रेया वर्मा, एंजिल गुप्ता

(ऑरायन) – सृष्टि कपूर, आनंदिता सिंह,सुहाना वर्मा,‌ श्रुति चंद्रा

(फीनिक्स)- देव गौतम, सोनाक्षी सिंह,काव्या अग्रवाल, आरुषि पचौरी।

*मुख्य अतिथि* ने अपने उद्बोधन में छात्रों को अनुशासन तथा समय के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य करके ही व्यक्ति जीवन लक्ष्य को सरलता से हासिल कर सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता* ने छात्र परिषद के सदस्यों को कर्त्तव्य निर्वहन के लिए दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सत्र 2024-25 के लिए छात्र परिषद बोर्ड का अनावरण भी किया गया।

अंत में प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post navigation

Previous: Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Next: Agra News : आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में जेल में अरविंद केजरीवाल जी के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट अभय सिंह को ज्ञापन दिया गया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.