Bihar news लूटी गई ई- रिक्शा के साथ लूटेरा गिरफ्तार

Bihar news: Robber arrested along with looted e-rickshaw
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

योगापट्टी पुलिस ने लूटी गई ई- रिक्शा के साथ एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया एसपी अमरकेश डी ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 13 जुलाई को योगापट्टी थाना क्षेत्र के माई स्थान त्रिमुहानी के पास दो अज्ञात लुटेरों ने ई- रिक्शा चालक जयप्रकाश महतो को मारपीट कर एवं चाकू से घायल कर उसकी ई-रिक्शा लूट लिया था।

Bihar news: Robber arrested along with looted e-rickshaw घटना के बाद एक प्राथमिक की दर्ज करते हुए एसडीपीओ सदर-2 विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई ई – रिक्शा बरामद करने का निर्देश दिया गया था।

Bihar news: Robber arrested along with looted e-rickshaw

टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल अनुसंधान के क्रम में थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौक निवासी रामबाबू कुमार राम उर्फ ननकी 22 वर्ष पिता रामेश्वर राम को लूटी गई ई- रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending News