Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पांच आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी

जनवाद टाइम्स 23 July 2024
Bihar News-29 जुलाई को समाहरणालय परिसर में लगेगा भूमि विवाद निष्पादन शिविर
Share News
       

 संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
परिवार जनों में खुशी का माहौल।
हाजीपुर, 23 जुलाई।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वर्षों से पड़े अनुकंपा पर नौकरी के मामले को त्वरित गति से निष्पादित करते हुए पांच आश्रितों को नौकरी की अनुशंसा कर दिया गया है।जिला स्थापना शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार शर्मा, मोहम्मद परवेज आलम तथा ऋषि राज को निम्न वर्गीय लिपिक में नियुक्ति के अनुशंसा हुई है। इसके साथ ही मनोज कुमार और मोहम्मद छोटू को कार्यालय परिचारी में नियुक्ति की अनुशंसा की गई है।

Bihar News-Five dependents got jobs on compassionate grounds
विवेक कुमार शर्मा के पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर में निम्न वर्गीय लिपिक थे। मोहम्मद परवेज आलम के पिता स्वर्गीय डॉक्टर मोहम्मद अहसान जमील आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महनार में थे।
ऋषि राज के पिता स्वर्गीय जयराम राय अनुमंडल कृषि कार्यालय, हाजीपुर में चौकीदार के पद पर थे। मनोज कुमार के पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, पातेपुर में कार्यरत थे। मोहम्मद छोटू के पिता मोहम्मद शेख माधो तिरहुत नहर प्रमंडल, गोरौल में खानसामा के पद पर थे।इन सभी की मृत्यु अपने सेवा काल के दौरान हो गई थी।Bihar News-Five dependents got jobs on compassionate grounds

जिला पदाधिकारी ने अनुकंपा समिति की बैठक करते हुए इनके आश्रितों को नौकरी के लिए अनुशंसा कर दिया है।जिन आश्रितों को नौकरी मिली है, वे आज समाहरणालय में आकर जिला पदाधिकारी से मिलकर उनके प्रति बहुत आभार व्यक्त किया। उनके परिवार वालों ने कहा कि हमारे घर में एक सदस्य को नौकरी मिल जाने से एक नई खुशी घर में आई है। इस नेक काम के लिए हम सभी डीएम सर के प्रति आभारी हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News- भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का विकसित भारत का लक्ष्य पूरा किया 
Next: Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.