Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UPPSC ने स्थगित की मई और जून में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

जनवाद टाइम्स 4 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200504-WA0065

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लॉकडाउन के कारण दो और भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इनमें से एक परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह तो दूसरी जून के पहले सप्ताह में होनी थी। इसके साथ ही अब लॉकडाउन की वजह से स्थगित की गई भर्ती परीक्षाओं की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। आयोग ने 16 मई से प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 (एपीओ मेंस) को स्थगित किया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि 16 फरवरी 2020 को हुई इसकी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है। लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ही मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने का काम प्रभावित हो गया है। एपीओ के 17 पदों के लिए 16 फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए 95 केंद्रों पर हुई प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने वाले 45311 में से 18784 यानी 41 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
सात जून को प्रस्तावित सम्मिलत राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए लोक निर्णाण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सहित राज्य सरकार के अन्य दफ्तरों में सहायक अभियंता और अवर अभियंता यानी एई और जेई के रिक्त पदों पर भर्ती की जाती है। हालांकि 2020 की भर्ती के लिए अभी एई के ही 712 पद विज्ञापित किए गए हैं।

अब तक स्थगित हुईं छह भर्ती परीक्षाएं

लॉकडाउन की वजह से अब तक आयोग की छह भर्ती परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी है। इससे पूर्व 22 मार्च को प्रस्तावित खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ), पांच अप्रैल को प्रस्तावित कम्प्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा, 20 अप्रैल से प्रस्तावित पीसीएस 2019 मेंस और तीन मई को प्रस्तावित आरओ-एआरओ 2016 प्री परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। सीधी भर्तियों के इंटरव्यू और आरओ-एआरओ 2017 में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कार्यक्रम भी लॉकडाउन की वजह से स्थगित करना पड़ा था।

मई के अंत में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल छह महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के स्थगित किए जाने से पूरा वार्षिक कैलेंडर ही प्रभावित हो गया है। आयोग को इन परीक्षाओं के लिए आगे की तिथियां तय करनी होंगी। लॉकडाउन थ्री 17 मई तक है। इसके बाद की स्थितियों पर विचार करते हुए मई के अंत में संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी जी ने गरीव हित मे केंद्र सरकार को घेरा
Next: UP Board Result 2020: कल से सिर्फ ग्रीन जोन में ही होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का मूल्यांकन

 

राशिफल

News Archive

बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
  • Latest News
  • Sports

Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
गोपालगंज में भाकपा माले का युद्ध विरोधी मार्च
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
भगत सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम वैशाली
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च
  • Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र
  • Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम
  • UP News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में झटका मशीन लगाने की तैयारी से जान का खतरा बढ़ा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d