अम्बेडकर नगर न्यूज : अनियंत्रित बस ने बाती शाम मकान में मारी जोदार टक्कर

Ambedkar Nagar News: Uncontrolled bus hits a house at dusk
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले थाना राजेसुल्तानपुर अंर्तगत ग्राम दुबौली में बीती शाम लगभग साढ़े सात बजे प्राइवेट बस u.p.53 D T 7809 के ड्राइवर ने सड़क किनारे स्थित एक रिहायशी मकान में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पति पत्नी और बेटे घायल हो गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

Ambedkar Nagar News: Uncontrolled bus hits a house at dusk

आपको बता दें कि कल शाम बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रही बस तेज गति से सुबास दूबे के घर में घुस गई जिसमे सुबास दूबे उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए गनीमत रही कि बस दीवार से टकरा गई अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और लोगो की जान जा सकती थी। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार प्रतिदिन राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर बिना परमिट के चलने वाली बस बहुत तीव्र चलती है और ड्राइवर नशे में बस चलाता है। सुभाष दूबे के घर में बस टकरा जाने से घर का भारी नुकसान हुआ है ।

Ambedkar Nagar News: Uncontrolled bus hits a house at dusk

सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल सुबास दूबे के पुत्र अनिलेश दूबे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस घटना में सुभाष दुबे और उनकी पत्नी को हल्की चोटे आई है जबकि उनके सुपुत्र अनिलेश को पैर में और कमर में गंभीर चोट लगी है ।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News