Pratapgarh News : जनपद प्रतापगढ़ जय गुरुदेव संगत प्रतापगढ़ द्वारा क्षुधापूर्ति अभियान अनवरत जारी

IMG_20200502_172700
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ : शाकाहार एवं सदाचार के माध्यम से आम जनमानस को भगवत भजन का संदेश देने वाली जयगुरुदेव संस्था बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज के आदेशानुसार पूरे देश में कोविड-19

IMG 20200502 172724

महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भूखे असहाय गरीब-गुर्बों के लिए भारत के कोने- कोने में भोजन वितरण अभियान चला रही है।

IMG 20200502 172803

इसी क्रम में जयगुरुदेव संगत- प्रतापगढ़ में भी यह अभियान श्री सूर्यबली सिंह (अध्यक्ष ,जयगुरुदेव संगत- प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश )के कुशल मार्गदर्शन में अनवरत जारी है। संगत के सभी सेवादार भी ‘नर सेवा- नारायण सेवा’ मान कर पूरे मनोयोग से हर प्रकार की छोटी- बड़ी सेवा में सहभागिता कर रहे हैं। इस भोजन महाप्रसाद वितरण से चिलबिला एवं नगर क्षेत्र की अनेक दलित बस्तियों खानाबदोश बस्तियों प्रवासी मजदूरों एवं अस्पतालों के बेसहारा मरीजों एवं रेलवे स्टेशन के पास के जरूरतमंदों की क्षुधापूर्ति की जा रही है।

IMG 20200502 172700

जयगुरुदेव संगत तहसील -कुंडा एवं जयगुरुदेव संगत तहसील- लालगंज अझारा के प्रेमी सेवादार उत्साह पूर्वक भोजन वितरण में लगे हुए हैं। रोजाना सुबह शाम मिलाकर लगभग 5000 लोगो को भोजन कराया जा रहा है।
1 अप्रैल 2020 तक संगत द्वारा सुबह-शाम मिलाकर 121126 लोगों का पका भोजन वितरित कर चुकी है।इस दौरान शासन के दिशा-निर्देशों का स्वयं पालन करते हुए आम लोगों को भी कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भोजन महाप्रसाद वितरण के इस मानव हितकारी अभियान में श्री राजकुमार विश्वकर्मा,रामकृष्ण मिश्र, अजय सिंह ,वीरेंद्र यादव, बृजलाल गौड़, आनंद चौधरी, विश्राम निर्मल, जगतपाल यादव, सचिन, विवेक सौरभ, शिव साहब, लाल बहादुर, सौरभ सिंह, नोखेलाल, प्रदीप आदि सेवादार लगातार लगे हुए हैं।

Trending News