Bihar News-दोषी पर कार्रवाई को ले ग्रामीणों ने थाना पर किया धरना प्रदर्शन

Bihar News- Villagers staged a sit-in protest at the police station demanding action against the culprit
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

राजापाकर । बैकुंठपुर ग्राम के अनेक लोगों ने दोषी पर कार्रवाई को ले थाना के बाहर धरना प्रदर्शन किया. तथा कहा कि बैकुंठपुर ग्राम निवासी महासुंदर देवी पति लखींद्र महतो से बगलगीर तुलसी महतो से पूर्व में झगड़ा झंझट हुआ था।

Bihar News- Villagers staged a sit-in protest at the police station demanding action against the culprit

जिसमें हम सभी बगरगीर महासुंदर देवी, द्वारा हम सभी महिला पुरुष रीना देवी, सविता देवी, दीपक कुमार, दिनेश महतो, लक्ष्मीनिया देवी ,रीता देवी, कंचन देवी, शिवजी महतो, लालपरी देवी, मोहन महतो, आनंदी महतो को महासुंदर देवी ने तुलसी महतो के खिलाफ गवाही देने के लिए पुलिस को कहा था. लेकिन हम सभी लोगों ने गवाही नहीं दिया. जिससे उग्र होकर महासुंदर देवी एवं उसके परिजन पति लखींद्र महतो, पुत्र अमित कुमार, पुत्री अनामिका कुमारी सभी मिलकर हम लोगों के साथ गाली गलौज मारपीट करती है. एवं गरसा हसुआ लेकर काटने के लिए दौड़ती है. जिससे हम सभी परेशान हैं।

Bihar News- Villagers staged a sit-in protest at the police station demanding action against the culprit

इस संबंध में आवेदन पुलिस अधीक्षक वैशाली ,डीएसपी महुआ, हाजीपुर कोर्ट एवं थाना अध्यक्ष राजापाकर को आवेदन दिया था. लेकिन उसे पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिससे हम सभी आक्रोशित हैं. वही थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मौके पर मिले एवं सभी प्रदर्शन कर रहे लोगों को दोषी का नाम पता लिखकर देने को कहा गया एवं तुरंत पुलिस बल को सभी को पकड़ कर लाने के लिए  निर्देश दिया गया. तथा उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है सभी पर कार्रवाई होगी.

Trending News