Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बॉलीवुड : जाने कहां गए सिनेमा के दो अनमोल रतन

जनवाद टाइम्स 30 April 2020
IMG_20200430_171804
Share News
       

 

जया मोहन प्रयागराज

जाने कहाँ गए।

संसार एक नाट्यशाला है।जिसे चलाने वाला ईश्वर है।वह अपनी बनाई कठपुतलियों को तरह तरह के संवेगों के रंगों से रंगता है और उसे मन चाहा नचाता है।जब तक चाहता है अभिनय करता है जब जी चाहा डोरी खींच कर अपने पास बुला लेता है। उसी बाज़ीगर नेदो दिन के अंतराल में हमारे भूलोक के दो लोकप्रिय मंझे कलाकारों की ज़िंदगी का पटाक्षेप कर दिया।अजीब इत्तेफाक दोनों कैंसर से गोलोकवासी हुए।।

IMG 20200429 175927 1

इरफान खान के व्यक्तित्व में सबसे सशक्त थी उनकी आँखें ।हर भाव को बिना बोले संप्रेषित कर जाती थी।मुस्लिम होने के बाद भी वो शाकाहारी थे।किसी जानवर को मारना उन्हें नापसंद था।।मूक पशु प्रेम की अद्भुत मिसाल। धीर गंभीर अभिनेता बनना चाहता था क्रिकेटर पर बन गया अभिनेता।अपनी सहपाठी सुतापा को जीवन संगनी बनाया। टी वी के कई लोकप्रिय धारावाहिक में अभिनय का परचम फहराया चंद्रकांता,श्रीकांत,चाणक्य आदि।पद्मश्री की खिताब से भी नवाज़े गए।अल्प आयु में ही दुनियॉ से रुखसत हो गए।

IMG 20200430 171937

प्रसंशको के अभी आँशु सूख भी नही पाये थे कि एक गाज और गिरी उनके बीच से उनका हंसमुख चॉकलेटी हिरोभी अलविदा कह गया। ऋषि कपूर एक जिंदादिल इंसान थे। उनके अंदर मानवता व राष्ट्र प्रेम भरा था।अपनी रील लाइफ की हिरोइन नीतू सिंहको पांच वर्ष डेटिंग करने के बाद रियल लाइफ हीरोइन बना लिया पिता की फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार रहे। बॉबी ने सफलता के झंडे गाड़े। एक फ़िल्म भी बनाई आ अब लौट चले। वर्तमान समय मे आये कॅरोना के प्रति वे काफी चिंतित थे।उन्होंने आखिरी टिवट किया हमे धर्य से काम लेना चाहिये जो इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं उनके साथ दुर्व्यवहार नही करना चाहिए।यह उनके कोमल मानवीय पक्ष को दर्शाता है बीमार होने के बाद भी सबकी इतनी चिंता।
हमने असमय ही दो अनमोल हीरे खो दिए।
बस कानो में एक धुन गूजती है
है कौन सा वो देश जहां तुम
चले गए
जाने चले जाते है कहाँ
दुनियॉ से जाने वाले
ढूढे कोई उनको कहाँ
नही कदमो के है निशा
शत शत नमन इरफान व ऋषि जी को वो कहीं भी जाये पर उनके प्रसंशक उन्हें कभी नही भुला पाएंगे।

 

Post navigation

Previous: Etawah News : एसडीएम के निर्देश के बाद भी बाजार में आज भी दिखी रौनक
Next: Etawah News : डाक विभाग ने शुरू की मोबाइल बैंकिग वैन सेवा, डी एम ने किया हरि झंडी दिखा रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.