संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद
प्राथमिक विद्यालय धनौली विकास खण्ड अकोला आगरा में दिनांक 5/4/24 को वार्षिकोत्सव एवं 111 (एक सो ग्यारह) मेधावी व उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।नवीन सत्र में नामांकन व नियमित उपस्थिति हेतु विद्यालय के स्टाफद्वारा बनाये गये TLM की प्रदर्शनी लगाकर अभिभावकों को जागरूक व प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती उमाकुमारी, ‘ विशिष्ट अतिथि समस्त एआरपी, श्री सत्यवीर सिंह, मोहित गुप्ता एवं बनवारी लाल एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा दो स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कियागया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता श्रीमती संगीता शर्मा एवं संचालन श्री चंद्रप्रकाश गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जयेंद्र दीक्षित, गीताली करमाकर लक्ष्मी बघेल, आशा वर्मा ,प्रीति दोहरे, नम्रता, विनीता सहित सम्पूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।