Bihar News घनहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जांच के दौरान 35 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Bihar News घनहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जांच के दौरान 35 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने धनहा गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर आ रही एक डीसीएम ट्रक से तकरीबन 35 सौ लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है।साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है।इस संदर्भ में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि शराब तथा उसके करोबारियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है

Bihar News घनहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जांच के दौरान 35 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट पर एक डीसीएम ट्रक से 35 सौ लीटर के करीब शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार ट्रक चालक और क्लीनर की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के ग्राम मठ मंझरिया निवासी भीम मांझी और राजकेश्वर कुमार के रूप में हुई है।जिनपर मद्ध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।Bihar News घनहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जांच के दौरान 35 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Trending News