अम्बेडकर नगर न्यूज नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे एक युवक की मौत, एक गायब युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश जारी 

Ambedkar Nagar News: Three youths drowned while bathing in the river, one youth died, search for a missing youth continues with the help of divers.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र कम्हरिया घाट पर नहाने गए तीन दोस्त घाघरा नदी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचाया गया व दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई एवं तीसरा युवक का पता नहीं चला।

Ambedkar Nagar News: Three youths drowned while bathing in the river, one youth died, search for a missing youth continues with the help of divers.

बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में तैनात पुष्पेंद्र निवासी राजस्थान, देवेंद्र निवासी मैनपुरी एवं हिमांशु निवासी मथुरा ने होली खेलने के उपरांत कम्हरिया घाट के घाघरा नदी में नहाने गए। नहाते समय तीनों युवक अचानक डूबने लगे। नदी में डूबते तीनों युवकों स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया। एक युवक की डूबने से मौत हो गई, दूसरे युवक का पता नहीं चला, तीसरे युवक को लोगों ने बचा लिया। वहीं इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आलापुर उपजिलाधिकारी एवं राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज थाने को दिया। सूचना पर पहुंचे आलापुर उपजिलाधिकारी व राजेसुल्तानपुर एवं जहांगीरगंज थाने की पुलिस ने गोताखोरो की मदद से नदी में नहाते समय गायब युवक की खोज जारी कर दी।

Ambedkar Nagar News: Three youths drowned while bathing in the river, one youth died, search for a missing youth continues with the help of divers.

वही इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे देवेंद्र को बचा लिया गया एवं पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौके पर मौत हो गई एवं हिमांशु का अभी तक पता नहीं चल पाया है गोताखोरों की मदद से नहाते समय गायब युवक की छानबीन की जा रही है।

Trending News