Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बालमुकुन्द सुपर स्टील के वितरक मां वैष्णो ट्रेडर्स ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जनवाद टाइम्स 25 March 2024
Bihar News बालमुकुन्द सुपर स्टील के वितरक मां वैष्णो ट्रेडर्स ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया चनपटिया मार्ग स्थित जमुना इन के सभागार में बालमुकुन्द सुपर स्टील के वितरक मां वैष्णो ट्रेडर्स के संचालक विमल गुप्ता के द्वारा रंगारंग रंगों की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जयसवाल भी उपस्थित होकर समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतन विधायक नारायण साह भी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर आयोजकों ने सम्मानित किया

।Bihar News बालमुकुन्द सुपर स्टील के वितरक मां वैष्णो ट्रेडर्स ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

होली मिलन समारोह में आए अतिथियों, कंपनी के अधिकारियों और अन्य प्रबुद्ध गणमान्यों ने दीप प्रज्जवलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगों के त्योहार होली के मिलन समारोह में भी देश प्रेम के रंग को उपस्थित लोगों ने नहीं भुलाया और राष्ट्र गान के साथ वंदेमातरम और भारत माता की जयकार कर अखंड भारत के प्रेम रुपी रंग का परिचय दिया। कार्यक्रम के दरम्यान बालमुकुन्द सुपर स्टील के अधिकारी के द्वारा कंपनी और प्रोडक्ट की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बिजनेस एचीवमेंट पूरा करने वाले डीलरों की घोषणा की, जिन्हें मंच पर सम्मानित और उनके एचीवमेंट करने को लेकर इनाम की प्रतीक चिह्न दिया गया। एचीवमेंट पाने में शहर के प्रसिद्ध स्टील व्यवसायी अशोक कन्नोडिया और राय ट्रेडर्स को डेढ़ टन का दो दो एसी दिया गया।

उपस्थित डीलरों और गणमान्यों के लिए मनमोहक नृत्य और रंगीन अबीरों की होली मिलन समारोह का कार्यक्रम घंटों चलता रहा। जहाँ स्वादिष्ट व्यंजन की भी व्यवस्था रही। मां वैष्णो ट्रेडर्स के होली मिलन कार्यक्रम में आपसी भाईचारा का पूरा रंग देखने को मिला। रमजान के माह में होली मिलन समारोह में हिन्दू व्यवसायी के साथ मुस्लिम व्यवसायी भी पूरे उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का मजा लिया।

वहीं होली मिलन समारोह के इस मंच से डाॅ संजय जयसवाल और नौतन विधायक नारायण साह ने तमाम जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं दी और आपसी सौहार्द में पूरे उत्साह के साथ होली और ईद मनाने का अपील किया।Bihar News बालमुकुन्द सुपर स्टील के वितरक मां वैष्णो ट्रेडर्स ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

मौके पर अमित अग्रवाल, उमेश सिंह, विनित गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय राय, अभय कुमार, विशाल कुमार, उत्कर्ष कुमार, अनुराग कुमार, रामनगर के डीलर चौधरी जी, विवेक जी के साथ बालमुकुन्द सुपर स्टील के 300 डीलर उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Bihar News आपसी प्रेम-सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने की सोच के साथ मनाएं होली का त्योहार:गरिमा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे एक युवक की मौत, एक गायब युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश जारी 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.