Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी अन्य त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

IMG 20240322 WA0071
बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही त्यौहारों को मनाया जाये। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेªटों एवं सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को मार्गों पर लटकते हुए तारों को तत्काल ठीक कराये जाने के लिए कहा है, इसके साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं जल निगम को पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी (फूड आफिसर) को निर्देशित किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखे, किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाये, मिलावटी खाद्य-पदार्थों की बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही साथ उन्होंने एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के दिए है। जिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील की है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री एन0 कोलांची के साथ सभी डीसीपी, अपर जिलाधिकारीगणों के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News