Bihar News पश्चिम चंपारण के दो संसदीय क्षेत्र वाल्मीकि नगर एवं पश्चिम चंपारण कुल 26 लाख 78522 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग जिलाधिकारी

Bihar News Two parliamentary constituencies of West Champaran, Valmiki Nagar and West Champaran, a total of 26 lakh 78522 voters will use their votes, District Magistrate
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

16 मार्च को चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी घोषणा के साथ ही पश्चिम चंपारण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है और धारा 144 लगा दिया गया है।

Bihar News Two parliamentary constituencies of West Champaran, Valmiki Nagar and West Champaran, a total of 26 lakh 78522 voters will use their votes, District Magistrate

उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए अपने प्रथम प्रेस सम्मेलन में दी उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में दो लोकसभा सीट है पहला बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट एवं दूसरा पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट आते हैं उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण में संसदीय चुनाव छठे चरण में 25 मई को होगा इसके लिए 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी 6 मई को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि होगी 7 मई को नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा की जाएगी, 9 मई को अभ्यार्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी और 4 जून को मतगणना की जाएगी।आगे उन्होंने बताया कि बाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी पश्चिम चंपारण और पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण निर्वाचन पदाधिकारी होंगे । जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 26 78522 है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1257 097 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 14 लाख 21321है तथा इनके मतदान के लिए कुल 2705 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। इस मौके पर बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु पूरे जिले को 301 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें 54 Fat एवं 28 sst का गठन किया गया है। शांतिपूर्ण माहौल में संसदीय चुनाव कराने हेतु जिले में सामाजिक तत्ववों और अपराधियों पर कडी नजर रखी जा रही है तथा व्यापक पैमाने पर निरोध आत्मक करवाई की जा रही है ।

Bihar News Two parliamentary constituencies of West Champaran, Valmiki Nagar and West Champaran, a total of 26 lakh 78522 voters will use their votes, District Magistrate

इस अवसर पर बगहा पुलिस अधीक्षक शांत कुमार सरोज, जिला उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी, बेतिया सदर एसडीओ विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार आदि उपस्थित रहे। बताते चले की फर्स्ट चुनाव ब्रेकिंग में जो मीडिया को प्रेस नोट मिलना चाहिए वह पूर्ण रूप से नहीं मिल सका।

Trending News