Agra News विवि परिसर में नारेबाजी, कर फूंका एसएफआई का पुतला

Agra News Sloganeering in the university campus, effigy of SFI burnt
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगरा महानगर इकाई ने केरल के वायनाड में पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे छात्र सिद्धार्थ की रैगिंग और उसकी हत्या के विरोध में मंगलवार को विवि में प्रदर्शन किया।Agra News Sloganeering in the university campus, effigy of SFI burnt

प्रान्त सह मंत्री शुभम कश्यप ने कहा कि पशु चिकित्सक का कोर्स कर रहे द्वितीय वर्ष के सिद्धार्थ की रैगिंग कर उसे यातनाएं देकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने छात्र की रैगिंग और हत्या करने का आरोप एसएफआई पर लगाते हुए सरकार से एसएफआई वामपंथी छात्र संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि जहां भी वामपंथ बचा है, वहां इसी तरह से कॉलेज परिसरों में हिंसा की घटनाएं होती हैं।

Agra News Sloganeering in the university campus, effigy of SFI burnt
प्रान्त निजी विश्वविद्यालय कार्य संयोजक कर्मवीर बघेल ने कहा कि वामपंथियों का इतिहास रक्त रंजित रहा है। शिक्षण संस्थानों के परिसरों में हिंसा फैलाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास होता है। इससे परिसरों में तनाव होने के साथ ही छात्रों की सुरक्षा खतरे में रहती है। वामपंथ आज विश्व में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि केरल के वायनाड जिले के पूकोडे स्थित केवीएएसयू में दूसरे वर्ष के छात्र सिद्धार्थ की एसएफआई गुंडों ने रैगिंग की और उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी। छात्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से हमला कर एक कमरे में बंद कर दिया गया और खाना नहीं दिया। 18 दिन से अधिक हो गए हैं और अभी तक केरल पुलिस ने हत्या के इस मामले की निष्पक्षता से जांच नहीं की। दोषियों को बचाने का प्रयास कर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और केरल की सरकार से इस रैगिंग और हत्या मामले में जो भी लोग संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।Agra News Sloganeering in the university campus, effigy of SFI burnt

महानगर सह मंत्री दीपक ने कहा की विद्यार्थी परिषद ऐसे कृत्य करने वाले एस एफ आई के गुंडों का विरोध करते है और इनको बैन किया जाये ऐसा ऐसी मांग करते है विश्वविद्यालय अध्यक्ष सागर चौधरी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Trending News