Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News पश्चिम बंगाल के सन्देशखाली के विरोध मे अभाविप आगरा महानगर ने किया विरोध प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 6 March 2024
Agra News ABVP Agra Metropolitan protested against Sandeshkhali of West Bengal
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, जमीन कब्जाने तथा अपराध से भयमुक्त वातावरण निर्माण कर स्थानीय हिंदू परिवारों को पलायन करने को मजबूर करने के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देश के सभी ज़िलों में प्रदर्शन किया गया है इसी क्रम में आगरा महानगर के आगरा कॉलेज के बहार विरोध प्रदर्शन कर ममता सरकार के इस्तीफा की मांग की गई तथा राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी की ज्ञापन सौंपा गया।

Agra News ABVP Agra Metropolitan protested against Sandeshkhali of West Bengal
अभाविप के आगरा महानगर मंत्री कु. तान्या सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध जघन्यतम अपराधो का केंद्र बन चुके पश्चिम बंगाल के स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की। की राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाए एवम् दोषियों पे कार्यवाही की जाए।
प्रांत सह मंत्री शुभम कश्यप ने कहा कि देश के जिस प्रदेश में मां दुर्गा की सबसे अधिक पूजा की जाती है, दुःख है कि उस बंगाल के अंदर भी महिला अपमान का दृश्य हमें पीड़ित करता है।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं और भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों को बचा रही हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की नीति ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। अधिकारी आम लोगों के अधिकारों को कुचल रहे हैं। जब से संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध की घटना सामने आई है, एबीवीपी पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

Agra News ABVP Agra Metropolitan protested against Sandeshkhali of West Bengal
आगरा कॉलेज इकाई मंत्री ट्विंकल जैन ने सभी विद्यार्थियों से कहा की सन्देशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अभिलंब अंकुश लगाया जाए महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निर्भरता पूर्वक शासन कॉम प्रशासन एवं न्यायिक संसाधनों तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कारण कराया जाना चाहिए न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाए। इस दौरान प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय,मनमोहन सिंह,मधु सदन, टीना,मयंक अग्निहोत्री, ईशा,
एनी, मनी भटनागर, आरती, अंजली, श्वेता, मनु, लक्ष्मी, शिवानी, काजल एवं समस्त अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News पीएम के कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ किया गया भेदभाव
Next: Bihar News-सोनपुर पुलिस ने नगर क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0024(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम को सौंपा गया 6 सूत्री ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Bihar News: जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम को सौंपा गया 6 सूत्री ज्ञापन
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच
  • Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.