Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोनपुर थाने में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दिलाई शपथ

जनवाद टाइम्स 29 February 2024
Bihar News-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोनपुर थाने में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दिलाई शपथ
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

सारण /सोनपुर ।
पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करें ,पब्लिक के सहायता ,सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है- एसडीपीओ नवल किशोर

सोनपुर । सोनपुर थाने परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने थाने में पद स्थापित थानाध्यक्ष राजनंदन सहित सभी पुलिस पदाधिकारी को बुधवार के दिन अपने कर्तव्यों को सही से निर्वाहन करते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की नसीहत दी ।

Bihar News-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोनपुर थाने में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दिलाई शपथपुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश के अनुसार थाने में सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को पांच प्रण की शपथ दिलाई । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने यह निर्देश दिया कि वह अपने कार्य को समय अवधि के अनुसार निष्पादन करें और पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित हो इसके लेकर लगातार प्रयास करें। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें । लंबित मामलों को स-समय से निष्पादन करें । हम आगे बढ़े ,हमारा पुलिसिया कार्यप्रणाली अच्छा हो ।नागरिक के बेहतरीन के लिए नागरिक के बीच अच्छी पहुंच बने । आम अवाम के बीच विश्वास पैदा करें। अपनी छवि को बेहतरीन करें। अपराध और अपराधियों का भय का माहौल पैदा करें ।हमारी प्राथमिकता होगी कि आम जन की सुरक्षा व सहायता करें । किसी भी प्रकार के संशय लोगों के बीच ना हो।

Bihar News-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोनपुर थाने में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दिलाई शपथअमन चैन और विधि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करें जिससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े । वहीं उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी ने शपथ लेने के दौरान सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-हरिहरात्मक महायज्ञ मंडप परिक्रमा करते हुए देवी देवताओं को दर्शन व पूजन कर लोग हो रहे धन्य 
Next: Bihar News-कल से ग्राम पंचायत से लेकर शहर तक चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.