Bihar News-कल से ग्राम पंचायत से लेकर शहर तक चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान 

Bihar News- Voter awareness campaign will run from tomorrow from Gram Panchayat to the city.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने लोकसभा आम चुनाव के SVEEP कोषांग की बैठक में पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता अभियान का प्रतिदिन का कार्यक्रम तय करते हुए कल से पूरे जिला के कोने-कोने में इसकी शुरुआत की जाए। इस अभियान में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी को लगाया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 29 फरवरी से जिला के सभी 2286 स्कूलों में विशेष चेतना कैंप आयोजित की जाए।Bihar News- Voter awareness campaign will run from tomorrow from Gram Panchayat to the city.

बाल संसद की गतिविधियों में लोकतंत्र में मतदान की भूमिका को बताया जाए। मतदाता जागरूकता के बैनर आदि लगाई जाए ।अभिभावक शिक्षक बैठक में अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए। डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि वे सभी 3883 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता का अभियान चलाएं। सभी सीडीपीओ, लेडीज सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं को इस कार्य में लगाया जाए। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि जिला के सभी 3000 समूह में कल बैठक कर लगातार पूरे महीने जागरूकता अभियान चलाया जाए ।जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कल सभी विकास मित्र 280 टोला में बैठक कर जागरूकता अभियान को तेज करें। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी 300 किसान सलाहकार और सभी 104 किसान समन्वयक कल किसान चौपाल पर जाकर मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां करेंगे ।

Bihar News- Voter awareness campaign will run from tomorrow from Gram Panchayat to the city.जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जितने तालिमी मरकज /सरकारी मदरसा हैं , वहां जागरूकता गोष्ठी किया जाए। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जितने आशा कार्यकर्ता हैं, उन्हें फील्ड में मतदाता जागरूकता अभियान में लगाया जाए। प्रभारी निदेशक, डीआरडीए को निर्देश दिया गया कि सभी 279 पंचायत रोजगार सेवक और सभी 2880 आवास सहायक को भी इस कार्य में जोड़ा जाए । सभी 100 से लेकर 150 लोगों के साथ जागरूकता संबंधी बैठक करेंगे ।जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कचहरी सचिव, कार्यपालक सहायक को भी इस कार्य में जोड़ा जाए। प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व को निर्देश दिया गया कि सभी अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मियों को दायित्व सोप जाए वह फील्ड में जाकर एक-एक हल्का कवर करेंगे। स्काउट एवं गाइड के समन्वयक को निर्देश दिया गया कि वे स्कूल के पोषक क्षेत्र में चुनाव पाठशाला का आयोजन करें । डीआरसीसी के प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि वह अलग काउंटर खोलकर वहां जितने लोग आए, उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराएं।जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दायित्व दिया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर विशेष बैठक बुलाए ।कार्यपालक पदाधिकारी , नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि वे कल से वार्ड वाइज बैठक कर जागरूकता अभियान चलाएं। सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे पहली बार मतदाता बने युवाओं को भी फोकस में रखें। सभी को एसएमएस तथा कॉल कर जागरूक बनाएं ।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरे महीना की गतिविधियों का कार्यक्रम बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पिछले चुनाव में जिस बूथ पर मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उसे चिन्हित करते हुए हरेक बूथ के साथ एक-एक पदाधिकारी को टैग करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाई जाए। उन्होंने ट्री ऑफ डेमोक्रेसी तथा वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का कॉन्सेप्ट देते हुए कहा कि हर पंचायत के सबसे पुरातन पेड़ के नीचे बैठक की जाए तथा पंचायत के सबसे पुरानी दीवार पर पेंटिंग की जाए ।

Bihar News- Voter awareness campaign will run from tomorrow from Gram Panchayat to the city.
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्रतिदिन की गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन कराएं तथा अच्छी क्वालिटी की तस्वीर कैप्शन के साथ SVEEP ग्रुप में डालेंगे और इसके नोडल पदाधिकारी प्रतिदिन 4:00 बजे अपराह्न तक पूरे दिन की गतिविधियों का एक सार संक्षेप जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को कुछ चुनिंदा तस्वीर के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ,उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, डीपीआरओ, एसडीएम महुआ, डीपीओ, आईसीडीएस सहित

Trending News