Etawah News : तेज आंधी से थाना बसरेहर के अंतर्गत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प

IMG-20200427-WA0006
Share News

 

रिषी पाल सिंह : इटावा बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार 26 अप्रैल को आयीं तेज आंधी से कई जगह विधुत पोल तथा विद्युत लाइन टूट गयी जिससे ग्राम सराय मलपुरा, टिकुपुरा, अयारा,समेत 1 दर्जन से अधिक गावों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी।

IMG 20200427 WA0007

विद्युत विभाग के कमर्चारी टूटे पोल बदलने तथा तारो को जोड़ने का कार्य करने में जुटे है जिससे जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। साथ ही ग्रामीण भी विद्युत विभाग के कमर्चारियों का सहयोग करते दिखाई दिए जिसमे ग्राम टिकुपुरा में टूटे हुए नीम के पेड़ को काटकर ग्रामीणो ने विद्युत पोल से अलग किया ।

IMG 20200427 WA0006

विद्युत विभाग के कर्मचारी श्री महेंद्र कुमार सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारा विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि आज शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

 

Trending News