संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
सोमवार की प्रातः गस्ती में परि पुअनि आरती कुमारी ने 200 लीटर देसी शराब समेत एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को जप्त किया है।इस मामले में दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परि पुअनि आरती कुमारी प्रातः गस्ती में पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अलीपुर मांझीपुर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बभनी मठ की ओर से दो मोटरसाइकिल एक हीरो स्प्लेंडर तथा एक स्कूटी पर सवार आदमी बोरा में रखकर कुछ ले जा रहा था। पुलिस को देखकर भागना चाहा लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया।जब गाड़ी पर रख बोरा की तलाशी लिया गया तो उसमें देसी शराब पाया गया।

देसी शराब एवं दोनों बाइक को जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वहीं जप्त शराब की मात्रा 200 लीटर बताया गया। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति पटना का है। दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। दोनों मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।