Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh Weather : आज से फिर बदलेगा मौसम, 4 दिनों तक चलेगा आंधी-पानी का सिलसिला

जनवाद टाइम्स 25 April 2020
IMG-20200425-WA0005
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : देश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शनिवार से एक बार फिर मौसम करवट ले ली । मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आएगा।
उन्होंने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बदली छाई रहेगी। कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दरम्यान धूल भरी तेज हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
मौसम निदेशक के अनुसार रविवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब होगा, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर यह सिलसिला 28 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा। इस आंधी पानी की वजह से फसल कटाई-मड़ाई में लगे किसानों की दिक्कतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

◆ दिल्‍ली एनसीआर में दिखेगी मौसम की बेरुखी
दिल्‍ली एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानि‍यों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवा की वजह से सोमवार तक मौसम की बेरुखी देखी जा सकती है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्‍मीद है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के कई भागों में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : Coronavirus : सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश- 30 जून तक न होने दें कोई सामूहिक कार्यक्रम
Next: Etawah News : वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,1 सदस्य गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.