Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अराजकता एवं अभद्रता फैलाने वाले 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार

IMG_20200424_202205
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा जनपद में सोशल मीडिया साइट्स पर अभद्रता फैलाने वालों के विरूध्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अराजकता एवं भडकाऊ पोस्ट कर समाज मे अराजकता फैलाने वाले 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

IMG 20200424 202205

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:

कोरोनावायरस महामारी के चलते शासन के आदेशानुसार सोशल मीडिया साइट्स पर अभद्र टिप्पणी एवं भडकाऊ पोस्ट करने वालो के विरुद्ध इटावा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 23.04.2020 को पीयूष त्रिवेदी द्वारा अपने फेसबुक अकाउन्ट से एक अभद्र एवं विशेष धर्म जाति के विरुद्ध भडकाऊ पोस्ट की गयी थी । जिस पर साइबर सेल इटावा द्वारा उसके फेसबुक अकाउंट की जानकारी कर थाना सिविल लाइन पुलिस को अवगत कराया गया । जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्त को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया ।

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 204/2020 धारा 153(a),505(2)भादवि व 67 आईटी एक्ट अधि0 व 54 आपदा प्रबंधन अधि0 पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1.पीयूष त्रिवेदी पुत्र हरिओम त्रिवेदी नि0 कमला कालोनी थाना सिविल लाइन इटावा ।

पुलिस टीम : श्री मदन गोपाल गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम ।

Trending News