संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण/सोनपुर ।
सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के प्रवेजावाद के बाहरण राय के पुत्र गुड्डू कुमार को सोनपुर पुलिस एवं एसटीएफ के टीम ने ₹25000 के इनामी कुख्यात एवं वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल सोमवार को भेज दिया।
इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने सोमवार को बताया कि कुख्यात अपराधी के ऊपर सोनपुर थाना में कांड संख्या 824/ 20 एवं कांड संख्या 852 /23 दरियापुर थाना कांड संख्या 597 / 23 के तहत मामला दर्ज किया गया था । जहां इसके ऊपर दरियापुर में धारा 392/ 412 जबकि सोनपुर थाने में धारा 413/ 401 /414/ 34 लगाया गया है। कांड के बाद यह फरार चल रहा था जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।