Bihar News-कसमर में भूमि विवाद के कारण दो पक्ष में हुई मारपीट,एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar News-कसमर में भूमि विवाद के कारण दो पक्ष में हुई मारपीट,एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर।

सोनपुर । पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत कसमर बाजार स्थित राजद नेत्री सुमित्रा चौरसिया व स्व मिश्रीलाल साह के पुत्र हरेन्द्र साह के बीच घर के पास मिट्टी गिराने के लेकर शनिवार को हरेंद्र शाह ने सुमित्रा चौरसिया के पुत्र अध्ययन आर्य के साथ वाद विवाद हुआ । जहां दोनों में कहा सुनी होते होते मारपीट की नौबत आ गई । जहां हरेंद्र शाह अपने घर के सदस्यों के साथ आर्यन कुमार को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया जहां बचाव करने पहुंची सुमित्रा चौरसिया एवं उसके पति राजा राम भगत मारपीट कर चोटिल व घायल कर दिया । इस घटना की बात से आनन फानन में सुमित्रा चौरसिया घायल अवस्था में अपने पुत्र को नाजुक हालत देखकर हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है।Bihar News-कसमर में भूमि विवाद के कारण दो पक्ष में हुई मारपीट,एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस घटना के सबंध में पहलेजाघाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट जमकर हुई जहां मारपीट के दौरान दोनों तरफ से आधे दर्जन लोग घायल व चोटिल है । राजद नेता सुमित्रा चौरसिया व उनके पुत्र घायल व पति है । जबकि दूसरे पक्ष के हरेंद्र शाह के पत्नी घायल व अन्य लोग चोटिल है । आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी और रविवार को हरेन्द्र साह को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है ।

Bihar News-कसमर में भूमि विवाद के कारण दो पक्ष में हुई मारपीट,एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Trending News