Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:नोडल अधिकारी ने जनपद में गौ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनवाद टाइम्स 14 January 2024
Prayagraj News: Nodal officer inspected cow shelters in the district, gave necessary guidelines
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रों उद्योग, उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रयागराज के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय ने कान्हा गो आश्रय स्थल गोहरी नगर निगम, अस्थाई गो आश्रय स्थल हाजीगंज विकासखंड सोरांव एवं बृहद गो संरक्षण केंद्र उमरिया बादल विकासखंड होलागढ़ का निरीक्षण करते हुए वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने गौ आश्रय स्थलों पर 15 दिन के अतिरिक्त भूसे का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छुट्टा घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को शत-प्रतिशत गौशालाओं में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए।IMG 20240114 WA0240

उन्होंने गौशालाओं में हरे चारे, भूषा की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। नोडल अधिकारी ने शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि कोई भी गोवंश खुले आसमान के नीचे न रहे। नोडल अधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करते रहने एवं संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बीमार होने वाले गोवंशों को अलग रखकर उनके समय से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News: Nodal officer inspected cow shelters in the district, gave necessary guidelines

नोडल अधिकारी ने गोवंशों को हरे चारा दिए जाने के साथ-साथ गोवंशों को ताजे पानी ही पिलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने गोवंशों का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:मकर संक्रांति के उपलक्ष में 14 जनवरी से स्वच्छता का विशेष अभियान चलाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त सहित कई अधिकारियों ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई
Next: Bihar News प्रशांत किशोर का नेतृत्व बिहार के भविष्य के लिए जरुरी – संतोष महतो

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.